दुर्ग/ जिला दुर्ग में आज दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें 28 जुलाई को चरोदा के मृतक युवक के प्राइमरी कांटेक्ट में आए 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा प्रगति नगर जलेबी चौक कैंप 2 से 3 मरीज संक्रमित मिले हैं।
कोविड केयर सेंटर आजाद क्रमांक 1 एवं क्रमांक 2 तथा बीएसएफ आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉक्टर अनिल शुक्ला ने बताया कि आज दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 14 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें सभी मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। इसके अलावा 28 जुलाई को चरोदा के जिस युवक की मौत हुई थी उसके संपर्क में आए शिक्षित नगर चरोदा के 7 मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसमें तीन महिला एवं चार पुरुष शामिल है। युवक की मौत के पश्चात इस क्षेत्र में शिविर लगाकर सभी का रैपिड किड टेस्ट किया गया था। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। बाद में ट्रू नॉट मशीन से टेस्ट किए गए जिसमें आज रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। प्रगति नगर जलेबी चौक कैंप 2 भिलाई से एक महिला व दो पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। प्रियदर्शनी परिसर सुपेला भिलाई से एक महिला, रिसाली सेक्टर वार्ड 58 भिलाई से एक पुरुष, सेक्टर वन भिलाई से एक पुरुष, तलपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी से एक पुरुष तथा एसीसी कॉलोनी जामुल भिलाई से एक महिला संक्रमित मिली है।
