भाटापारा। कांग्रेस भवन भाटापारा में आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा, तकनीकि और मानव मूल्यों के समावेश से देश की जनता के जीवन को नये आयामों तक पहुंचाने का सपना देखने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत – शत नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजीव जी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई जा रही है। युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देने वाले, पंचायती राज के हिमायती राजीव जी के योगदान का पुण्य स्मरण किया गया।
आज भाटापारा के पूर्व विधयाक स्व. राधेश्याम शर्मा जी की जयंती भी थी उनके पुण्य स्मरण के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी, श्रम कल्याण मंडल सदस्य आलोक मिश्रा, शहर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष अमित शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष गौरी भृगु, जिला महामंत्री कमल ठाकुर, भुवन सिंह ठाकुर, महेंद्र साहू, नानू सोनी, प्रमेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र वर्मा, मुकेश साहू, मनीष पंजवानी, राजा तिवारी, गोपाल शर्मा, देवेंद्र भृगु, पवन यदु, संजय शर्मा, नवीन बक्स, अजय ठाकुर, विक्की ठाकुर, दानी भाट, पूर्णिमा श्रीवास, सुरेश अग्रवाल, विवेक यदु, विजय अल्ताफ खान, राजा तिवारी, गिरिराज चावडा सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
