भाटापारा। रेलवे स्टेशन में बनकर तैयार हो चुका है एक्स लेटर। उसका ट्रायल भी हो चुका है, लेकिन वह माननीयों के हाथ उद्घाटन की प्रतीक्षा में है। जब तक माननीयों के हाथ से इसका उद्घाटन नहीं होगा लोगों के लिए यह प्रारंभ नहीं किया जा सकेगा। बता दे कि भाटापारा रेलवे स्टेशन पर एक्सलेटर लगाने का काम पूरा हो चुका है। इस काम को रेलवे ने अंतिम दौर में तेजी के साथ पूरा किया है। रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसका काम पूरा हो चुका है और इसका ट्रायल भी हो चुका है, परंतु यह तभी आम यात्रियों के लिए चालू हो पाएगा जब इसका शुभारंभ माननीय के द्वारा किया जाएगा। अब माननीय से इसके उद्घाटन के लिए तारीख लेने की कोशिश रेल विभाग कर रहा है। बता दें कि इस कार्य का भूमि पूजन तत्कालीन सांसद रमेश बैस ने किया था। तत्कालीन सांसद रमेश बैस के द्वारा भाटापारा स्टेशन में लिफ्ट और एक्सीलेटर का भूमि पूजन किया गया था। उनके ही प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया है और अभी कोई नया कार्य रेल विभाग के द्वारा भाटापारा में नहीं किया जा रहा है। भाटापारा के यात्रियों ने इसके शीघ्र प्रारंभ किए जाने की मांग की है। साथ ही भाटापारा स्टेशन पर अनेक ट्रेनों का आज भी स्टॉपेज नहीं है। यात्रियों ने स्टॉपेज की मांग की है।
एक्स लेटर बनकर तैयार, माननीयों से उद्घाटन की प्रतीक्षा में
