अगर तिल से भी तेल निकलता है, तो उसे घानी में पिसना पड़ता है-शिवरतन शर्मा

*प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ियों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही-अंकित जायसवाल
*भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर संभाग की बैठक भाजपा कार्यालय भाटापारा में सम्पन्न
भाटापारा। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर संभाग की संभागीय बैठक गोविंद सारंग स्मृति परिसर भाटापारा भाजपा कार्यालय में उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़, विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा एवं महामंत्री भाजयूमो छत्तीसगढ़ अंकित जायसवाल,दीक्षा अग्रवाल,रोहित माहेश्वरी, रितेश मोहरे की उपस्थिति में संम्पन्न हुई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पिछले 04 साल में प्रदेश सरकार के खिलाफ कई प्रदर्शन किए। इसे सिलसिलेवार तरीके से मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील यदु ने संभाग स्तरीय बैठक में रखा।
उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ विधायक शिवरतन शर्मा ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से कहा जोश के साथ होश से काम लें। हम विपक्ष में हैं, हमें संघर्ष करके 07 महीनों में 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाना है।
*काम करेगा सीनीयर का मोटिवेशन*
शिवरतन शर्मा एक जमाने में खुद युवा मोर्चा के नेता थे, रविवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वयं के लिए तो जीव-जंतु भी अपना पेट भरते हैं, लेकिन यदि आप सबसे नीचे सबसे पीछे के लोगों के जीवन में खुशियां लाओगे तो आपको कितनी शांति मिलेगी आप सोच भी नहीं सकते हैं। आपके सेवा कार्यों का मूल्यांकन पार्टी करती है, तुरंत रिजल्ट नहीं मिलता है, अगर तिल से भी तेल निकलता है, तो उसे घानी में पिसना पड़ता है।
*नशे का गढ़ बना छत्तीसगढ़*
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस सपनों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बनाया था, उसके विपरीत यहां कांग्रेस सरकार काम कर रही है। इससे आने वाली पीढ़ी का नुकसान हो रहा है। छत्तीसगढ़ नशे का गढ़, अपराध का गढ़ बन रहा है। यहां भय का वातावरण बन रहा है। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अटल जी के सपनों का प्रदेश बनाएं। बैठक में रायपुर संभाग की सभी 20 सीटों में भाजपा का परचम लहराने की युवाओं ने प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम को भाजयूमो महामंत्री अंकित जायसवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश की वर्तमान सरकार छत्तीसगढ़ वासियों की भावनाओं से साथ खिड़वाड कर रही है। वादों पर वादा कर रही है किंतु किसी भी वादों में खरा भूपेश सरकार नही उतर रही है। सरकार हर मुद्दे पर विफल है, प्रदेश सरकार की विफलता को जन- जन तक पहुंचाने भाजयूमो लगातार प्रदेश के प्रत्येक बुथ में कार्य करेगी और जरूरत पड़ी तो पूरा संगठन प्रदेश सरकार के खिलाफ हर सम्भव लड़ाई लड़ेगी..
दीक्षा अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार झूठ के पुलिंदे के आधार पर बनी है। इस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी दूर करने, शराबबंदी, गन्ना किसानों के भुगतान, किसान को सिंचाई के लिए स्थाई विद्युत कनेक्शन देने पर काम नहीं हो सका। किसानों की कर्जमाफी की घोषणा आधी-अधूरी रह गई। कांग्रेस के मंत्री,विधायक अनर्गल बयानबाजी कर जनता का ध्यान बंटा रहे हैं।
अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा,भारतीय जनता पार्टी की धड़कन है और एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पार्टी के रीति नीति को बूथ स्तर तक लेकर जाए।
उक्त कार्यक्रम में रायपुर संभाग के सभी 20 विधानसभा से भाजयूमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।