0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा
मनेंद्रगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो जिस प्रकार मनेंद्रगढ़ एनएच के बगल में संचालित बार क्लब की जांच कराते हुए बंद करने की मांग रखी । इसके बाद मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने चैनपुर एनएच के किनारे संचालित होटल में बिक रहे अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग रखी । इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों कांग्रेस के विधायक एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं । चुनाव नजदीक आते देख अपनी खिसकती जमीन को बचाने के लिए नूरा कुश्ती कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता दोनों की असलियत को भलीभांति जान चुकी है। चुनाव आने पर वह माकूल जवाब देगी तथा कुर्सी से बाहर करेगी । उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव को अपने जन्म घोषणापत्र में लोक लुभावने वायदे कर जनता को विश्वास हासिल कर सरकार बनाने में सफल हो गई है किंतु किए गए महत्वपूर्ण वायदे में से शराबबंदी शिक्षित बेरोजगारों, को नौकरी व बेरोजगारी भत्ता देना ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विशेष रूप से चिन्हित कर अतिरिक्त आवासों का निर्माण कराना दैनिक वेतन भोगियों का नियमितीकरण निराश्रित पेंशन बढ़ाकर ₹1000 प्रति माह करना। महिला सहायता समूह का ऋण माफ करने की बात की गई थी । कांग्रेसी सरकार के द्वारा एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया जिससे जनता का विश्वास पूरी तरह से सरकार से उठ चुकी है । कांग्रेश शासनकाल में समूचे क्षेत्र में रेत माफिया ,कोल माफिया ,शराब माफिया ,कबाड़ माफिया का साम्राज्य है कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है ।खुले रूप से होटलों में मध्यप्रदेश की शराब लाकर बेची जा रही है ।सत्ता कबाड़ खुलेआम चल रहे हैं । कांग्रेस के विधायकों के बार क्लब व होटलों में अवैध शराब देखी जा रही है ।दोनों विधायकों की जानकारी के बावजूद इस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता है ।अधिकारियों के कार्यों पर राजनैतिक से बड़ा है जिसके कारण प्रशासन चाह कर भी अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने में पूरी तरह दिवस पर आ रही है । मनेंद्रगढ़ विधायक के संरक्षण में अवैध रूप से संचालित जिसे कांग्रेसी चला रहे हैं इस तथ्य को छिपाने के लिए उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ता का बार क्लब बताने का झूठा प्रयास किया। साथ ही विधानसभा में झूठ बोल कर गुमराह किया जो दुर्भाग्य है। इसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।
