मनेंद्रगढ़। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नव गठित जिला एम. सी. बी. मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में बीते 10 अप्रैल को मोदी सरकार के द्वारा असंवैधानिक रुप से लोकतंत्र की हत्या करते हुये राजनीतिक द्वेष से आनन फानन में राहुल गांधी की सांसद सदस्यता समाप्त कर दिया गया । जिनके पूर्वज देश को धन तो धन प्राणों की आहूति दिये । उनके साथ इस तरह का का ओछा कार्य किया उसके विरोध मे संगठन के निर्देशानुसार कांग्रेसी महात्मा गांधी को मानने वाले उनके बताये राह पे चलते हुये सत्याग्रह की राह अपनाते हुये उक्त कार्य का विरोध किये एवं राष्ट्रपति के नाम उपस्थित सदस्यों ने 100 पोस्टकार्ड पोस्ट किया। जिसमे निवेदन किया गया कि राहुल गांधी की संंसद सदस्यता बहाल किया जाये ।सत्याग्रह मे नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल , नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तीवारी , पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी , संगठन के राष्ट्रीय सचिव गुलखान , वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह , नागेन्द्र सिंह , ज्योति मजूमदार , पार्षद अनिल प्रजापति , यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हफीज मेमन , सरपंच संघ अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी , पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन , पूर्व पार्षद रफीक मेमन , शिव यादव , समीना खातुन संगठन के सम्भागीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता रजवाड़े , शरण सिंह , जिला अध्यक्ष संतोष सिंह , गणेश रजवाड़े , उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह , संगठन मंत्री रविशंकर रजवाड़े , ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह , श्रीमती आनन्दी सोनपाकर , व काफी संख्या मे संगठन व कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे ।
