राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र की हत्या है: सतीश अग्रवाल

 

 0 राहुल गांधी ने अडानी का मुद्दा उठाकर मोदी की दुखती रग पर हाथ रख दिया

भाटापारा। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना लोकतंत्र की हत्या करना है। भारतीय जनता पार्टी सरकार की यह तानाशाही पूर्ण कार्यवाही है उपरोक्त बातें छत्तीसगढ़ सरकार में भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर मंडावी सिमगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के के नायक श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य आलोक मिश्रा नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलूजा कांग्रेसी नेता विक्की ठाकुर मनोहरा सोसाइटी के अध्यक्ष लखन लाल वर्मा अजय ठाकुर मनीष पंजवानी हरीश लहरें आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। सतीश अग्रवाल ने आगे कहा कि अडानी के रिश्ते को लेकर राहुल गांधी ने जो सवाल उठाए थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसका कोई जवाब नहीं दिया उल्टे राज्यसभा में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से हटाने घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण को संसद के अधिकार से हटा दिया गया जो कि निंदनीय है। सतीश अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना एक षड्यंत्र है पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा हुआ है हम ऐसे निर्णय के घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में यह पहला मौका है जब सत्ता पक्ष ही लोक सभा को चलने नहीं दे रहा है। सतीश अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा से भारतीय जनता पार्टी के नेता घबरा गए हैं विशेष करके नरेंद्र मोदी। राहुल गांधी ने मोदी और अडानी के रिश्ते पर सवाल उठाकर उनकी दुखती रग पर हाथ रख दिया है जिससे नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल ने आगे कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल प्रदेश के विकास के लिए कार्यरत है उन्होंने किसानों की मांग पर 20 क्विंटल धान की खरीदी करने की घोषणा की है इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी भूपेश बघेल के सरकार हर वर्ग के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करने का कार्य कर रही है किसान गरीब मजदूर सभी लोगों के लिए योजना बनाकर कार्य किए जा रहे हैं। अंत में उन्होंने एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि हम न्यायिक प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं परंतु सरकार जिस प्रकार जल्दबाजी में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करी है और मकान खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया है उससे दुर्भावना की बू आती है।
——————————