राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेसियों का मौन सत्याग्रह, एकता का किया प्रदर्शन

 

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी
मनेंद्रगढ़। सिविल लाइन धरना स्थल पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेसियो ने आज  मौन सत्याग्रह के जरिए जबरदस्त एकता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के साथ कांग्रेस कमेटी,महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठे।   इसी मुद्दे पर विगत दिवस कांग्रेस द्वारा लगभग शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक काग्रेस द्वारा पीडब्ल्यूडी तिराहा पर चक्का जाम का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन के समय भाजपा एवं कांग्रेस में पोस्टर वार को लेकर आपस में गहमागहमी जबरदस्त हुई। मामला थाने तक पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।