अमरजीत की मूंछें और नंदकुमार साय के बाल दांव पर…

रायपुर। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष ने कमर कस ली है. इसकी बानगी तब देखने को मिली जब देश के कांग्रेस – भाजपा के नामचीन नेता-मंत्री ने अपनी मूंछें और अपने बाल को दांव पर लगाते नजर आए।

दरअसल एक ओर नंदकुमार साय के बाल को रामविचार नेताम ने चुनाव में दांव पर लगा दिया, तो कांग्रेस ने भी चैलेंज को स्वीकार करने में देरी नहीं लगायी। मंत्री अमरजीत भगत नें कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी, युवा, महिलाओं, किसानों के लिए इतना काम किया है कि अगर सरकार नहीं बनाये, तो वे अपनी मुछ मुड़वा लेंगे।