भाटापारा में   शुभ मुहूर्त में अनेक स्थानों पर किया गया होलिका दहन 

भाटापारा। भाटापारा में शाम को शुभ मुहूर्त में अनेक स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोगों ने होलिका दहन के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। मारवाड़ी कुआं के पीछे होलिका दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यहां पर घनश्याम पुरोहित, बजरंग लाल टोडर, नरेश चौबे, सत्यनारायण जोशी, आनंद शर्मा, कैलाश बंसल, नंदू सेवाका, संजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, पवन अग्रवाल और राजेश गुप्ता आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।