भाटापारा। होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था हेतु भाटापारा शहर में पुलिस विभाग के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। शहर थाने से फ्लैग मार्च प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस शहर थाने में आकर संपन्न हुआ। इसमें जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे जिले के उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक सिंह, भाटापारा के एसडीओपी आशीष अरोरा, बलौदा बाजार के एसडीओपी सुभाष दास, शहर थाने के निरीक्षक अरुण साहू, ग्रामीण थाने के निरीक्षक विनोद मंडावी, यातायात शाखा भाटापारा के उपनिरीक्षक एमएस कवर, सहायक उपनिरीक्षक कन्हैयालाल सिदार सहित पुलिस विभाग द्वारा भाटापारा शहर के प्रमुख जॉब चौराहों गलियों के मार्गों में फ्लैग मार्च किया गया।
