भाटापारा।स्थानीय ईतवारी राम यादव शा बहु उच्च माध्यमिक विद्यालय भाटापारा परीक्षा केन्द्र में एक मार्च से बारहवीं एवं दो मार्च से दसवीं बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ हो चुकी है। दोनों परीक्षाओं के प्रथम दिवस हिन्दी का प्रश्न पत्र हुआ। करोना संक्रमण काल के बाद अन्य विद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र में जा कर परीक्षा दे रहे हैं। हिन्दी के पेपर देने के बाद परीक्षार्थी हंसते मुस्कुराते बाहर निकले । परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा में पहले दिन कुल 362 परीक्षार्थीयों में से 353 परीक्षार्थी बैठे वहीं 9 अनुपस्थित रहें। दसवीं की परीक्षा में 303 परीक्षार्थी में 295 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 8 अनुपस्थित रहें। परीक्षा शांति पूर्ण महौल में सम्पन्न हो रही हैं।
परीक्षा दौरान अनुभाग एवं विकास खंड स्तर के नकल रोधी उडन दस्ता दलों ने निरीक्षण किया। किसी भी प्रकार के नकल प्राप्त नहीं हुआ।
परीक्षा प्रारम्भ के पूर्व केन्द्राध्यक्ष ने सभी परीक्षार्थीयों को अच्छे से पेपर बनाने के लिए शुभकामनायें दिये।
इतवारी राम यादव शा बहु उच्च माध्यमिक विद्यालय भाटापारा में दसवीं- बारहवीं बोर्ड की परीक्षायें प्रारम्भ
