नकली नोट खपाने का प्रयास, पांच आरोपियों को पुलिस ने  किया गिरफ्तार

0 आरोपियो से 500 व 100 के 21,27000 रुपये के नकली नोट बरामद _
महासमुन्द/ महासमुन्द पुलिस ने नकली नोट खपाने ग्राहक तलाश रहे सरसींवा (बलौदाबाजार) के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना कला राम सरसींवा बलौदा बाजार मे प्रिंटिंग प्रेस चलाता है। इस गिरोह का सरगना हत्या के मामले मे पहले  जेल भी जा चुका है । आरोपी 25 हजार के असली नोट के बदले 1लाख रुपये का नकली नोट देते थे ।आरोपियो के पास से 21.27 लाख रुपये के नकली नोट ,फोटो कापी मशीन ,कम्यूटर, कैंची ,एक बाइक आदि जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार  नकली नोट छापकर उसे खपाने की फिराक में कुछ लोग नदीमोड़, बेलसोण्डा फाटक के आसपास नकली नोट सौदा करने वाले है, ऐसी सूचना मिली थी।  सूचना पर सायबर सेल की टीम एवं थाना सिटी कोतवाली की टीम नदी मोड़ में घेराबंदी कर इंतजार करने लगी। पुलिस की एक टीम नदीमोड़ के आसपास सादी वर्दी में मुखबीर द्वारा बताये संदिग्ध नकली नोट खपाने वाले लोगो का इंतजार करने लगी तथा एक टीम नेशनल हाईवे में चेकिंग अभियान चलाकर मुखबीर द्वारा बताये गये संदिग्ध वाहन की तलाश करने लगी। सादी वर्दी में लगी टीम ने हाईवे चेकिंग में लगी टीम को सूचना दी कि मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिए से मिलते हुयें दो लोग एक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स में नदी मोड़ की ओर बढ़ रहे है। नदीमोड में नाकाबंदी कर चेकिंग करने वाली टीम ने उक्त संदिग्ध वाहन को रोककर नाम, पता पूछने पर उन्होने अपना नाम कलाराम उर्फ रामदास पिता कृपाराम नायक उम्र 29 वर्ष सा. जैतपुर थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार और मुन्नालाल पिता बहुरसिंग भारती उम्र 50 वर्ष सा. बिलासपुर थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार बताया। पुलिस की टीम ने जब उन्हें महासमुंद जिलें में आने का कारण पूछा और परिवहन का कागजात दिखाने के लिए कहा तो वे लोग गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस की टीम ने उनके पास रखे एक सफेद झोला को जब चेक किया तो उसमें बड़ी मात्रा में नगदी रकम थे। पुलिस की टीम ने नगदी रकम के बारे में उनसे पूछताछ किया तो वे कोई स्पष्ट जवाब नही दे पाया। पुलिस की टीम ने जब नगदी रकम को चेक किया तो वह प्रथमदृष्टया ही नकली प्रतीत हो रहे थे। टीम ने जब नकली नोटो के बारे में जब उनसे पूछताछ किया तो पुलिस की टीम को गोलमोल जवाब देकर घुमाते रहे। टीम ने जब दोनो व्यक्तियों से पृथक-पृथक गहन पूछताछ कर उनके इतिहास को खंगाला तो मुन्नालाल भारती ने बताया कि वह पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस की टीम ने मुन्नालाल से जब महासमुंद जिलें में आने का कारण एवं नकली नोट रखने के बारे में कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया की कलाराम उर्फ रामदास नायक के पास रंगीन फोटोकापी प्रिंटर है। हम दोनो नकली नोट छापकर ऐसे लोगो की तलाश करते हैं जो इसे खपा सकें। हम लोग 25,000 के असली नोट के बदले 1,00,000 का नकली नोट बनाकर देते है, अभी हम लोग लगभग 15,00,000 के नकली नोट खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस की टीम ने उनसे इस कारोबार में शामिल लोगो के बारे में पूछताछ की तो उन्होने अपने अन्य साथियों का नाम बताया और बताया कि इनके पास भी नकली नोट है। जिसे खपाने के लिए वे लोग भी ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चार टीम बनाकर बलौदाबाजार जिले के सरसीवा थाना के अंतर्गत बिलासपुर (टाटा), ओड़काकन दो जगहो पर एक साथ छापमार की कार्यवाही की। एक टीम कलाराम उर्फ रामदास के ग्राम जैतपुर थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार में छापेमार की कार्यवाही की। जहाॅ टीम को एक रंगीन कलर फोटोकापी मशीन के साथ वह सारे उपकरण मिले जो नकली नोट को छापने में काम आते हैं। जैसे कटर, इंक, पेपर आदि पुलिस की टीम ने कलाराम उर्फ रामदास के घर में स्थित दुकान से लगभग 1,20,000 रूपयें के नकली नोट भी बरामद कियें। कलाराम ने बताया कि उसने लोन लेकर इस रंगीन फोटोकापी मशीन को खरीदा है। जिसका लोन पटा रहा है परन्तु लाॅकडाउन के कारण उसकी आमदनी नही हो पायी। इसके साथ ही उस पर कुछ लोगों के उधार भी है। इन्हे चुकाने के लिए वह प्रारंभ में 10-20 नकली नोट (500,100 और 50 रूपयें के) छापकर उसे भीड़ भरे जगहो में चलाने की कोशिश की और कुछ लोगो को चलाकर देखने के लिए भी दिया। एकदम भीड़ भरे स्थानों पर थोड़ी सी बातो की चलाकी के साथ कलाराम उर्फ रामदास के नकली नोट चल गये तथा जिन लोगो को इसे चलाने के लिए दिया था जैसे मुन्नालाल भारती, दुर्गा कुर्रे, रेशम कोसले, भूपेन्द्र जांगडे़ के नकली नोट भी भीड़ भरे स्थानों में चल गये। जिससें इन नोटो की मांग होने लगी। रायपुर के एक व्यक्ति ने लगभग 15,00,000 रूपयें की नकली नोट की मांग की थी। जिसकी डिल्वरी नदी मोड़ पुल के आसपास करने की बात हुई थी। उस डिल्वरी करने के लिए ही कलाराम अपने साथी मुन्नाराम के साथ नदीमोड़ आया था। पुलिस की टीम इन सारे लोगो से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि ये लोग कब से नकली नोट छापकर उसे खपाने का कार्य कर रही है। अभी तक कितने नकली नोट किन-किन लोगो को खपाने के लिए दे चुके हैं।  वे लोग किन स्थानों पर इन नकली नोटो को खपाते थे। पुलिस की टीम ने कलाराम उर्फ रामदास से मौके पर सफेद रंग के झोला में रखे 13,00,000 रूपयें तथा जैतपुर थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार घर में स्थित दुकान से 1,20,000 रूपयें के नकली नोट, मुन्नालाल के पास मौके से 2,40,000 रूपये, दुर्गा कुर्रे के पास घर बिलासपुर (टाटा) थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार से 2,57,000 रूपयें, रेशम कोसले के पास घर ओडकाकन थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार से 90,000 रूपयें, भूपेन्द्र जांगड़े के पास घर ओडकाकन थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार से 1,20,000 रूपयें के कुल 21,27,000 रूपयें 500-500 के तीन सीरीज के तथा 100 रूपयें के एक सीरीज के नोट बरामद किया गया है।
कार्यवाही पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी (पु) महासमुंद नारद सूर्यवंशी के निर्देशन में थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे,  सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत,  हर्ष कुमार धुरंधर, उनि योगेश कुमार सोनी, सउनि विकास शर्मा, सउनि. नवधाराम खांडेकर, प्रआर मिनेश कुमार ध्रुव, प्रकाश नंद आर. हेमंत नायक, युगल पटेल, संदीप भोई, ललित यादव, त्रिनाथ प्रधान, योगेन्द्र दुबे, कामता आवड़े, छत्रपाल सिन्हा, चम्लेश सिंह ठाकुर, शुभम पांडेय , वीरेंद्र नेताम , देव कोसरिया, दिनेश साहू, अजय जांगडे़, रवि यादव,लाल कुर्रे द्वारा की गई।

Leave a Reply