पाटन। स्थानीय पाटन बाजार में कल कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने पाटन नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता कृष्णा भाले को छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही केन्द्र सरकार के गलत निर्णयों एवं नीतियों की वजह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि तथा आवश्यक चीजों की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी से अवगत कराया। वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष के बीच सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई इस तरह की बातचीत जन चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का कांग्रेस प्रवेश हुआ हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित थे।