शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या भिलाई 3 में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का समापन; वक्ताओं ने बच्चों को ‘करे योग रहे निरोग’ का दिया संदेश

 

भिलाई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या भिलाई 3 में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। 30 जनवरी को आयुष योगा वैलनेस सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 के तत्वावधान में आयोजित समारोह में नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त अजय त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकांक्षा मिश्रा योगाचार्य, डॉक्टर नितिन कश्यप, डॉक्टर अर्पिता शर्मा के साथ शाला के प्रधान पाठक हरिराम ठाकुर ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अजय त्रिपाठी आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा, अर्पिता मिश्रा प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3, नितिन कश्यप, आकांक्षा मिश्रा ने धनवंतरी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। मुख्य अतिथि अजय त्रिपाठी ने अपने संबोधन में स्कूली बच्चों को योग की ढेर सारी विधाओं के बारे में विधिवत जानकारी दी। साथ ही बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास की हर पहलुओं पर बात की। उन्होंने योग की परिभाषा बताने के साथ ही उसके महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की विशेष अतिथि अर्पिता शर्मा द्वारा प्राणायाम और आसन के विभिन्न आयामों को बताते हुए ‘करे योग रहे निरोग’ का संदेश दिया। साथ ही कार्यक्रम के अतिथि के रूप में अश्विनी चंद्राकर ने योग से संबंधित बातें बच्चों को बताई। नितिन कश्यप द्वारा निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शाला के प्रधान पाठक हरिराम ठाकुर ने बच्चों को योग की विधाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से अजय त्रिपाठी आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा, अर्पिता शर्मा स्वास्थ्य अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3, नितिन कश्यप, आकांक्षा मिश्रा, शाला के प्रधान पाठक हरीराम ठाकुर, उषा वर्मा, स्मृति झा, गुलनाज बेगम, लक्ष्मी वर्मा, जयश्री देवांगन, प्रतिभा लहरें, अभिषेक वर्मा, लीकेश सेन, साथ ही सरोज व शीला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक वर्मा ने किया। इस मौके पर शाला के सभी बच्चों को गुड़ और चना वितरित करने के साथ काढ़ा का स्वाद भी चखाया गया।