नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया. ये मोदी 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट था, ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तमाम बड़े ऐलान किए गए. अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. सीतारमण ने युवाओं के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च करने का ऐलान किया.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट पेश किया. यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट था. ऐसे में निर्मला सीतारमण ने टैक्स कटौती समेत तमाम बडे़ ऐलान किए. अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. इतना ही नहीं निर्मला सीतारमण ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात दी. महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने का ऐलान किया गया. इसके अलावा किसानों, युवाओं और छात्रों के लिए बडे़ ऐलान किए गए. निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है. उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है. निर्मला सीतारमण ने कहा, दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना है. दुनिया में भारत का कद बढ़ा है.
*क्या सस्ता, क्या महंगा होगा?*
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि कस्टम ड्यूटी, सेस, सरचार्ज दर में बदलाव किया गया है. खिलौनों पर लगने वाले सीमा शुल्क घटाकर 13 फीसदी किया गया यानी अब खिलौने सस्ते हो जाएंगे. इसके अलावा साइकिल को भी सस्ता किया गया है. लिथियम आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है.
*अब ऐसी होगी नई टैक्स स्लैब*
0 से तीन लाख 0 फीसदी
3 से 6 लाख 5 फीसदी
6 से 9 लाख 10 फीसदी
9 से 12 लाख 15 फीसदी
12 से 15 लाख 20 फीसदी
15 लाख से ज्यादा 30 फीसदी
*टैक्स में बड़ी छूट का ऐलान*
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया. अब 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा. अभी यह सीमा 5 लाख रुपए थी.
**किसानों के लिए वित्त मंत्री ने किए ये बड़े ऐलान*
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कृषि क्षेत्र के लिए तमाम बड़े ऐलान किए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि से जुड़े स्टार्ट अप्स को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके लिए युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा. यहां जानें किसानों के लिए और क्या हुए ऐलान.
*एकलव्य स्कूलों में होंगी 38 हजार से ज्यादा भर्तियां*
आगामी 3 वर्षों में केंद्र सरकार 3.5 लाख आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शुरू करेगी. बता दें कि अब तक देश भर में कुल 689 ईएमआरएस मंजूर किए जा चुके हैं और इनमें से 394 काम कर रहे हैं. एकलव्य स्कूलों में होंगी 38 हजार से ज्यादा भर्तियां…शिक्षा के क्षेत्र में बजट की बड़ी बातें
* क्या सस्ता, क्या महंगा होगा
– खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे
– इलेक्ट्रोनिक वाहन सस्ते होंगे
– विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी.
– देशी किचन चिमनी महंगी होगी
– कुछ मोबाइल फोन, कैमरे के लेंस सस्ते होंगे.
– सिगरेट महंगी होगी
*बजट में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सौगात*
– महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी. इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा. वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी.
*डिजिटल लाइब्रेरी*
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बच्चों और किशोरों के लिए डिजिटल पुस्तकालय की भी घोषणा की गई है. आइये जानते हैं डिजिटल लाइब्रेरी क्या है और यह कैसे छात्रों को फायदा पहुंचाएगी.
*पर्यटन को लेकर बजट में बड़े ऐलान*
50 पर्यटन स्थलों की पहचान की जाएगी. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को संपूर्ण पैकेज के रूप में इन्हें विकसित किया जाएगा. राज्यों को राजधानी में Unity Mall खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके तहत वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट और हैंडीक्राफ्ट आइटम को बढ़ावा मिलेगा.
*पीएम प्रणाम योजना की शुरूआत*
– कमर्शियल विवाद के निपटारे के लिए सरकार विवाद से विश्वास- 2 योजना लाएगी.
– पीएम प्रणाम योजना की शुरूआत होगी. यह योजना वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए होगी. इसके अलावा गोबर्धन स्कीम के तहत 500 नए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी
*बजट में युवाओं के लिए बड़े ऐलान*
– केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च करेगी.
– युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए कुशल बनाने के लिए विभिन्न राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे.
*प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किसानों को मदद मिलेगी*
अगले 3 सालों में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए मदद की जाएगी. 10,000 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर खोले जाएंगे.
– अगले वित्तीय वर्ष में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया.
– अगले 1 साल तक मुफ्त अनाज योजना, इसके लिए 2 लाख करोड़ रुपए का बजट
– पूंजी निवेश परिव्यय 33% बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है, जो कि सकल घरेलू उत्पाद का 3.3% होगा.
– महामारी से प्रभावित MSME को राहत दी जाएगी
– 5जी पर रिसर्च के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों में बनेंगी 100 लैब
*पहचान पत्र के तौर पर PAN को मान्यता*
सीवर सफाई मशीन आधारित करेंगे
AI के लिए सेंटर फॉर इंटेलिजेंस
नगर निगम अपना बॉन्ड ला सकेंगे.
पीएम आवास योजना का फंड बढ़ाया जाएगा.
*बजट में निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान*
– पीएम आवास योजना के खर्च को 66% बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपये से अधिक किया जा रहा है.
– अगले 3 सालों में, सरकार आदिवासी छात्रों को समर्थन देने वाले 740 – एकलव्य मॉडल स्कूलों के लिए 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों को नियुक्त करेगी.
– देश में 50 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे.
– बच्चों और युवाओं के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी
– पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा.
– कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी.
– 2014 से बने मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे.
*निर्मला सीतारमण ने बताईं बजट की 7 प्राथमिकता
वित्त मत्री ने बताया कि बजट की 7 प्राथमिकताएं हैं.
उन्होंने कहा कि इस बार बजट के मुख्य सात लक्ष्य हैं, जिन्हें सप्तर्षि कहा गया है. 1. समावेशी विकास, 2. वंचितों को वरीयता, 3. बुनियादी ढांचे और निवेश, 4. क्षमता विस्तार 5. हरित विकास, 6. युवा शक्ति, 7. वित्तीय क्षेत्र.
*कृषि से जुड़े स्टार्ट अप्स को प्राथमिकता दी जाएगी*
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि से जुड़े स्टार्ट अप्स को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके लिए युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा.
*वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान- सीतारमण*
बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है. भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है. अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है.
*भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था*
निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है. प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है. इन 9 सालों में, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है.
*भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता हुआ सितारा- सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने कहा, दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना है. दुनिया में भारत का कद बढ़ा है. भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि हमने कोरोना काल में यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न सोए. सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करके हर व्यक्ति को खाद्यान सुनिश्चित किया. 28 महीने तक 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की व्यवस्था की गई.
