‘आप’ के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के विधायक संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कमल हुपेंडी की उपस्थिति में निकली बाइक रैली, हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी 
मनेंद्रगढ़। बीते दिवस आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय कार्यक्रम मैं दिल्ली के विधायक संजीव झा प्रदेश प्रभारी व कमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष के अगुवाई में आम आदमी के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकालकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में बाइक बाइक रैली निकालने के पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया जिसमें दिल्ली से आए विधायक एवं अध्यक्ष द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नीति रीती से अवगत कराते हुए उन्हें आने वाले 2003 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को स्थापित करने की बात कही ।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में आए छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजीव झा ने अपने उद्बोधन में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में रेत माफिया और कोल माफियाओं का राज है और सरकार से जुडे लोग माफियाओं के साथ हैं। क्योंकि यही हाल बीजेपी के सरकार मे थी तब कांग्रेस के लोग विरोध करते नहीं थकते थे और आज कांग्रेसी उन्ही कार्यों में दस गुना लिप्त हैं। गौठानो की बात होती है पूरे प्रदेश में कई गौठान गायब हैं साथ ही गोबर बेंच कर लखपति बनने वालों को मैं पूरे छत्तीसगढ़ में ढूंढ रहा हूं पर कोई मिल नहीं रहा है।
कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा स्वास्थ विभाग का हाल बेहाल है ऑपरेशन के वक्त हॉस्पिटल की लाईट बन्द हो जाती है और तो और हॉस्पिटल में मनेंद्रगढ़ विधायक खुद मौजूद होते हैं और अपने मोबाईल की लाईट जला कर खडे हैं ये कितने दुर्भाग्य की बात है हॉस्पिटल में जनरेटर की व्यवस्था तक नहीं है। शिक्षा का हाल बेहाल है। दिल्ली प्रदेश का नकल करके स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाया गया है लेकिन स्कूलों में गरीबों के बच्चे नहीं हैं और तो और छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है और शिक्षा का स्तर बहुत खराब है । शिक्षकों को सरकारों ने स्कूली कार्यों के आलावा कई कार्यों में उलझा कर शैक्षणिक कार्यों से दूर कर दिया जाता है। ऐसे कई कार्य हैं जिन पर सरकारों का ध्यान नहीं है भ्रष्ट्राचार का पुरे प्रदेश में बोल वाला है जिसके कारण प्रदेश के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और छत्तीसगढ़ के भोलेभाले जनता का भारी दोहन हो रहा है। जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने आए हुऐ सभी प्रदेश के नेताओं का एवं सभी साथियों का जिन्होंने तन, मन, धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया सभी का धन्यवाद, आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब ये जो मसाल आप सभी साथियों ने जलाया है वो बुझनी नहीं चाहिए और अरविन्द केजरीवाल दिल्ली मॉडल गुड गवर्नेंस छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी को मिलकर लाना है। जिला सचिव विकास पाण्डेय ने पूरे कार्यक्रम जोरदार संचालन किया और आने वाले आम चुनाव में दोनो विधानसभा में आम आदमी पार्टी का विधायक बनाकर विधानसभा भेजने की अपील समस्त जांबाज साथियों से की। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश प्रभारी संजीव झा एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के द्वारा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष एवं सचिव को नियुक्ति पत्र दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन मंत्री सन्तोष श्रीवास्तव ,जोन प्रभारी जीतेंद्र फुलरा ,कोरबा लोकसभा अध्यक्ष विशाल केलकर, कोरबा लोकसभा सचिव राहुल गायकवाड़, जिला अध्यक्ष कोरिया सुनील सिंह जिला सचिव डॉ. आकाश जायसवाल एवं समस्त पूर्व प्रदेश कार्यकारणी तथा भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर के सक्रिय साथी तथा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।