कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

अंबिकापुर /बीती रात क़रीब साढ़े बारह बजे बाबूपारा निवासी अर्जुनेंद्र प्रताप सिंह नामक युवक ने  खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अर्जुनेंद्र को परिजन और मित्र पपलू नाम से पुकारते थे।
अर्जुनेंद्र सिंह के पिता माधवेन्द्र सिंह हैं, जबकि उसके चाचा प्रशांत सिंह  हैं। यह बाबूपारा का बेहद प्रतिष्ठित परिवार है। प्रशांत सिंह कांग्रेस का चिर परिचित चेहरा है। अर्जुनेंद्र सिंह परिवार का इकलौता पुत्र था और क़रीब दो साल पहले ही उसका विवाह हुआ था। किन कारणों से उसने ख़ुदकुशी इसे लेकर सवाल बने हुए हैं।

Leave a Reply