पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा का निधन 

भाटापारा। भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा का सोमवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा समता कॉलोनी रायपुर स्थित उनके निवास स्थान से दोपहर 3:00 बजे मारवाड़ी शमशान घाट के लिए निकलेगी। वे भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं जनपद पंचायत भाटापारा के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा के पिता थे।