सेटअप रिवीजन के लिए मंत्रीगणों से मंत्रालय कर्मियों ने की मुलाकात; वन, कृषि और उद्योग मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

रायपुर। मंत्रालय में कई वर्षों से लंबित सेटअप रिवीजन के मुद्दे को लेकर आज मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मो. अकबर एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा से मुलाकात की। संघ ने मंत्रालय के पिछले 10 वर्षों से लंबित सेटअप में वृद्धि करने हेतु संबधितो को निर्देशित करने व आगामी मंत्री स्तरीय बजट चर्चा में इसे सम्मिलित करने हेतु निवेदन किया। संघ के सदस्यों ने इस अवसर पर मंत्रीगणों को नव वर्ष की बधाई भी दी।

चर्चा के दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा की यह सामान्य प्रशासन विभाग का विषय है पंरतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय के संज्ञान में लाते हुए सेटअप में वृद्धि हेतु अमल किया जायेगा।

संघ के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह राजपूत ने कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे एवम् उद्योग मंत्री श्री लखमा को भी लंबित मंत्रालय सेटअप में वृद्धि शीघ्र कराने हेतु निवेदन किया। कृषि मंत्री श्री चौबे जी ने हामी भरते हुए कहा की राज्यगठन पश्चात् नए जिलों के गठन एवम् नए विकासखंडों के गठन पश्चात् मात्रालय में भी सेटअप की वृद्धि किया जाना चाहिए। मंत्री द्वय श्री चौबे एवम् श्री लखमा द्वारा इसे आगामी मंत्री स्तरीय बजट चर्चा में शामिल करने हेतु संघ को आश्वस्त किया गया है।

संघ के अध्यक्ष श्री राजपूत जी ने तीनों मंत्रियों जी को यह भी निवेदन करते हुए अवगत कराया की चुनाव इसी साल होना है एवं इस सरकार के गठन पश्चात् कर्मचारीयों के हित से सम्बन्धित प्रदेश स्तरीय मांगों जैसे वेतन विसंगति, DA, HRA आदि अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाए। मंत्री श्री चौबे जी एवम् श्री लखमा द्वारा यह आश्वस्त किया गया है की शासन कर्मचारी हित में सदैव कार्य करते आ रही है और आने वाले समय में भी कर्मचारी हित में सदैव तत्पर रहेगी। माननीय मुख्य्मंत्री जी पुरे प्रदेश के लिए कार्य कर रहे हैं अतः आप सब निश्चिंत रहें।

इस अवसर पर संघ के संरक्षक द्वेय श्री तीरथ राम साहू श्री तीरथ लाल सेन, संयुक्त सचिव श्री मनोज साहू, कोषाध्यक्ष श्री पवन साहू, सदस्य श्री उमेश सिंह, श्री विष्णु मोंगराज, कार्यकारिणी श्री दिनेश ठाकुर, श्रीमती पिंकी साहू, दीप्ति साहू, ममता साहू, संगीता सोनवानी, सोनम भोयर, श्रीमती प्रगति, सपना चंद्राकर, अंजली साहू, तुलसी यादव, चंद्रकला अजगले, अर्चना गुप्ता, लक्ष्मी तिवारी व श्री महेश बड़ा सम्मिलित थे।