0 मृत्यंजय चतुर्वेदी
मनेंद्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं पवन साय प्रदेश संगठन महामंत्री की अनुमति तथा संजय श्रीवास्तव संभागीय प्रभारी सरगुजा के मार्गदर्शन व जिला प्रभारी श्रीमति उद्देशवरी पैकरा की उपस्थिती मे एमसीबी के जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित लिए गये निर्णय के अनुसार जिला मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी-भरतपुर के जिला के मण्डल प्रभारीयों व सहप्रभारीयों की सूची जारी की गई है । जिसके अनुसार कोटा डोल के प्रभारी श्रीमती रेणुका सिंह एवं सह प्रभारी कीर्ति बसु , जनकपुर से प्रभारी धर्मेंद्र पटवा एवं सह- प्रभारी उमेश जयसवाल इसी प्रकार कुवारपुर से प्रभारी संजय सिंह एवं सह प्रभारी संतोष सिंह, केल्हारी से प्रभारी मुकेश जयसवाल एवं सह-प्रभारी सरजू यादव, नागपुर से प्रभारी जयलाल सिंह तेकाम एवं सह -प्रभारी श्रीमती कमलागढे़ देवा, मनेंद्रगढ़ से प्रभारी दुर्गा शंकर मिश्रा एवं सह- प्रभारी श्रीमती राजकुमारी बैगा, हसदेव मंडल के प्रभारी जनार्दन साहू एवं सह-प्रभारी और अरुणोदय पांडे, खड़गवा से प्रभारी दृग पाल सिंह एवं सह- प्रभारी परमहंस मनी, चिरिमीरी से प्रभारी जमुना पांडे एवं सह- प्रभारी सत्यनारायण विश्वकर्मा के नामों की घोषणा की गई है।
