नई उमीद-नये जोश के साथ नये वर्ष का स्वागत

भाटापारा। शंकर वार्ड गीता कुंज में महिला मित्र मण्डली द्वारा इस साल की अच्छी यादो के साथ विदा करते हुऐ वर्ष 2022 को विदा किया गया और इसी के साथ वर्ष 2023 का जोरदार स्वागत हुआ आगाज किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
भगवान की वन्दना के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया गया उसके उपरांत भजन, हाऊजी का खेल एवं कुर्सी दौड़ में सभी न बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया उसके उपरांत गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम के उपरांत सभी ने मस्त पकवान का लुप्त उठाया कार्यक्रम के अंत मे आतिश बाजी के साथ नाचते झूमते नए वर्ष का स्वागत किया गया
आप सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं के साथ ये नया साल आप सभी के जीवन मे नई उमंग नया जोश लेकर आये सभी ने भगवान से ये प्रार्थना की। साथ ही साथ लकी ड्रा हमारे कार्यक्रम में हमेशा रहता है। इस कार्यक्रम को बढ़ाने में आयोजकों को आप सभी का संपूर्ण सहयोग मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। आपको नव वर्ष की मंगल कामनाएं यह वर्ष आपके लिए आनंद आरोग्य ,उत्साह ,सुख शांति ,शक्ति ,संपत्ति स्वरूप ,शालीनता ,संयम सादगी, सफलता, समृद्धि ,साधना ,संस्कार यस और बहुत अच्छा स्वास्थ्य दे।