नपा अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के खिलाफ भाजपा द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त

 

भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा में कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया है सुनीता गुप्ता को 12 मत प्राप्त हुए जबकि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 19 मत गिरे ।जानकारी में बताया गया है कि अविश्वास प्रस्ताव को पास होने के लिए 21मत का होना अनिवार्य था जबकि अविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त होने के लिए 11 मतों की जरूरत थी इस प्रकार सुनीता गुप्ता ने 12 मत प्राप्त करते हुए अविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त कर दिया। बुधवार को निर्धारित समय में नगर पालिका परिषद के सभा कक्ष में सम्मेलन प्रारंभ हुआ और आगे की समुचित कार्रवाई पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर के द्वारा कराई गई। बहुत ही नाटकीय तरीके से अविश्वास प्रस्ताव में काफी मेहनत के बाद कांग्रेश जीत पाई है। बता दें कि भाटापारा नगर पालिका परिषद में कुल 31 पार्षद हैं जिनमें से भाजपा के 15 पार्षद थे किंतु भाजपा ने बीते अध्यक्ष चुनाव के बाद अपने एक पार्षद को पार्टी से किनारे कर दिया था इस लिहाज से भारतीय जनता पार्टी के पास कुल 14 पार्षद थे जबकि बुधवार को हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी के 14 पार्षदों के साथ भाजपा ने पांच अन्य पार्षदों का समर्थन भी प्राप्त कर लिया
इस प्रकार भाजपा ने कांग्रेस के घर में सेंध लगा दी और इधर कांग्रेस के पार्षद अपनी पार्टी में जयचंद बन गए अविश्वास प्रस्ताव पर जीत के बाद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता ने कहा कि जो वोट दिया उसका भी भला जो नहीं दिया उसका भी भला परंतु कांग्रेस पार्टी में रहकर कांग्रेस पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले लोगों की संख्या कांग्रेस पार्टी के अंदर में बहुत ज्यादा हो गई है उन्होंने कांग्रेस के 12 पार्षदों के प्रति एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर रायपुर से पर्यवेक्षक के रुप में आए रायपुर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा के सहित भाटापारा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

भाजपा ने दिखाई अपनी ताकत

भारतीय जनता पार्टी ने इस अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी ताकत दिखा दी भले ही अविश्वास प्रस्ताव में भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा परंतु भाजपा के पास 14 पार्षद ही मात्र थे परंतु भाजपा ने पांच और पार्षदों को अपने पक्ष में जोड़ने में सफलता प्राप्त कर ली । भाजपा पांच पार्षदों को अपने पक्ष में करने को अपनी बड़ी सफलता मान रही है।

कांग्रेस के सिंबॉलिक पार्षदों ने भी की गद्दारी

बीते नगरपालिका पार्षद के चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर जीते पार्षदों ने भी कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता के खिलाफ मतदान करते हुए व कांग्रेस पार्टी के साथ गद्दारी कर दी है जिसको लेकर राजनीति क्षेत्रों में जमकर चर्चा है। यहां पर यह बता दें कि बीते अध्यक्ष के चुनाव में सुनीता गुप्ता को 16 मत प्राप्त हुए थे जबकि इस बार 12 मत मिले हैं 4 पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी और सुनीता गुप्ता के साथ गद्दारी कर दी है कांग्रेस इसकी तस्दीक करेगी। जो भी हो कांग्रेश को कम वोट मिलने से कांग्रेस की छवि भाटापारा शहर में काफी खराब हुई है।

ऐसे समझे वोटों के गणित को
2019 मैं जब पालिका का चुनाव हुआ था तब कांग्रेस के 31 में से पंजा चुनाव चिन्ह से 13 पार्षद चुनाव जीते थे और भारतीय जनता पार्टी के 14 पार्षद चुनाव जीते थे और 4 पार्षद निर्दलीय रूप से चुनाव जीते थे जिसमें से उस वक्त तीन निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और एक निर्दलीय पार्षद में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था इस प्रकार उस वक्त कांग्रेस के पास 16 पार्षद हो गए थे और भारतीय जनता पार्टी के पास 15 पार्षद तब नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सुनीता गुप्ता को 16 मत प्राप्त हुए थे और एकमत उस समय रिजेक्ट हुआ था जिसे भारतीय जनता पार्टी के पार्षद का माना जा रहा था जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए उस वक्त कांग्रेश के त्रिलोक सिंह सलूजा को 17 मत मिले थे और भाजपा के उपाध्यक्ष प्रत्याशी को 14 मत किंतु इन 3 सालों में समीकरण काफी बदला हुआ नजर आया कौन किधर गया इसकी खोज भील हो रही है लेकिन कांग्रेस के चुनाव चिन्ह से चुनाव जीते और दो पार्षद जो कांग्रेस में शामिल हो गए थे उसको मिलाकर कांग्रेस के अधिकृत 15 पार्षद हो गए थे जबकि बुधवार को हुए अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस के प्रत्याशी सुनीता गुप्ता को मात्र 12 मत ही प्राप्त हो पाए ऐसे में तीन कांग्रेस के अधिकृत वोट कहां चले गए अब किन लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं किया इसकी चर्चा जमकर है।

सुनीता गुप्ता को बचाने में गिरीश देवांगन हितेंद्र ठाकुर प्रमोद दुबे और पंकज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका

कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता को बचाने में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर रायपुर निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हितेंद्र ठाकुर कुछ समय से खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के मार्गदर्शन में लगातार कार्य कर रहे थे जबकि मतदान के 1 दिन पहले अर्थात मंगलवार को स्वयं गिरीश देवांगन और प्रमोद दुबे पंकज शर्मा भाटापारा पहुंचे और पार्षदों की बैठक ली है और सभी को समझाइए दी उसके बावजूद भी कुछ सिंबॉलिक कांग्रेस के पार्षदों ने अध्यक्ष को और कांगेस पार्टी को धोखा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के पक्ष में श्रम कल्याण मंडल के सदस्य आलोक मिश्रा ने भी लगातार जमकर मेहनत की।

भारतीय जनता पार्टी अपने मंसूबे पर विफल

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर रायपुर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने मतदान की स्थिति के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने मंसूबे पर विफल हो चुकी है और कांग्रेस अपनी अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में सफल रही है एक सवाल के जवाब में नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के साथ जिन पार्षदों ने धोखाधड़ी वह गद्दारी की है उसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है उसकी रिपोर्ट आते ही उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके निष्कासन की भी कार्यवाही की जाएगी। तीनों नेताओं ने उन12 पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने श्रीमती सुनीता गुप्ता एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर श्रीमती सुनीता गुप्ता की जीत के बाद कांग्रेश भवन में हुई बैठक में काफी आक्रोशित थे और उन्होंने काफी कड़े लफ्जों में कांग्रेसियों के बीच अपनी नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि 2023 में कांग्रेस का चुनाव है इसको देखते हुए पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित

कांग्रेस की कांग्रेस भवन में हुई बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर पर्यवेक्षक के रुप में आए प्रमोद दुबे पंकज शर्मा स्थानीय नेताओं में छत्तीसगढ़ सरकार में निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सुशील शर्मा कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर सिंह ठाकुर इंद्र साव ,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता गण कार्यकर्ता गण पार्षद गण महिला कांग्रेसियों कांग्रेश एनएसयूआई के कार्यकर्ता आज भी मौजूद थे।