O नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया में रूकेगी।
0 वंदे भारत ट्रेन के राजनांदगांव, दुर्ग और राजधानी रायपुर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने जोरदार स्वागत किया
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नागपुर रेलवे स्टेशन से ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस’’ को रवाना किया, जो करीब शाम पांच बजे बिलासपुर पहुंची। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ओर से शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया में रूकेगी।
इस बीच, वंदे भारत एक्सप्रेस के राजनांदगांव पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव और सांसद संतोष पांडेय ने स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।
वहीं, इस ट्रेन के दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने स्वागत किया। जबकि, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने ट्रेन की अगवानी की।
वंदे भारत ट्रेन के राजधानी रायपुर पहुंचने पर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत और जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने स्वागत किया। इसी तरह, भाटापारा स्टेशन में विधायक शिवरतन शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगडे़, बिल्हा रेलवे स्टेशन में विधायक धरमलाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक पुन्नूलाल मोहले, रजनीश सिंह, डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी और जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया। इस मौके पर बिलासपुर में रेल परिवार के सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कत्थक, कुचीपुड़ी, भारतनाट्यम, बिहू और गु्रप डांस की शानदार प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने छत्तीसगढ़ को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन कल बारह दिसंबर से शुरू होगा। इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।