जी.एन.ए.महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न 

भाटापारा। शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब एवं ICTC जिला एड्स नियंत्रण समिति सिविल अस्पताल भाटापारा तथा चिराग वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में विश्व एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में ICTC काउन्सलर फरहत मिर्जा ने एड्स के विषय में पीपीटी प्रस्तुति के साथ विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इस वर्ष की थीम समानता है जो कि सभी का जन्म सिध्द अधिकार है चाहे वह एच आई वी संक्रमित ही क्यों ना हो। नाको की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 23.48 लाख लोग एच आई वी से संक्रमित है।
चिराग वेलफेयर सोसायटी की परियोजना अधिकारी श्री दसोदी सिंह ने एड्स बीमारी के इलाज के लिये कार्यरत संस्थानों को विस्तृत जानकारी दी तथा एड्स के प्रसार को रोकने में शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों को अति उपयोगी बताया।
उक्त कार्यक्रम संस्था प्रमुख डॉ. श्रीमती विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ.अनिता सरीन ने कहा कि वर्ष 1987 के बाद से 01 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण व एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. पूर्णिमा साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है व इसकी जानकारी ही बचाव है साथ ही हमें एड्स पीड़ितों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। क्रीड़ाधिकारी डॉ.जितेन्द्र मिश्रा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि एड्स बीमारी के रोकथाम की दर विश्व में जहॉ मात्र 35 प्रतिशत है वही भारत में 66 प्रतिशत है अर्थात भारत में विश्व की तुलना में तेज गति से इस बीमारी पर नियंत्रण किया जा रहा है साथ ही उनहोंने एड्स के विषय में खुलकर बात करने को कहा।
उक्त कार्यक्रम में जागरूकता हेतु रंगोली, पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम अनिल चक्रधारी, द्वितीय स्वाति यदु एवं वंदना धु्रव, तृतीय अनुभा मनहरे एवं दुलेश्वरी साहू, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम कुमकुम एवं वीना धु्रव, द्वितीय मधु वर्मा एवं संध्या, तृतीय अनुभा मनहरे, स्लोगन प्रतियोगता में प्रथम मोतिम कुर्रे, द्वितीय शिवशंकर, तृतीय परवीन बानो, सांत्वना पुरस्कार केशव चक्रधारी को एवं कार्यक्रम का फीडबैक जानकी देवांगन एवं शिवशंकर ने दिया।
कार्यक्रम में एड्स के रेड रिबन मोनो को विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.शशिकिरण कुजूर व आभार डॉ. नवनीत द्विवेदी ने दिया। उक्त आयोजन में डॉ.प्रीति सोनी, जितेन्द्र यादव, मनीष कुमार सरवैया, राजेश द्विवेदी, रेखा कश्यप,़ ऋतम्भरा चौहान, रूचि अग्रवाल, मीनाक्षी जायसवाल स्वयंसेवक लीलेश्वर, शकुन, सीमा, सुगम, कोमल, निधि यदु, सोनिया उपस्थित रहे।