32 प्रतिशत आरक्षण देने पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया 

 

भाटापारा। सर्व आदिवासी समाज के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 32 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर धन्यवाद ज्ञापित करने मुख्यमंत्री निवास पहुँचे। 32 प्रतिशत आरक्षण में शैक्षणिक संस्थानों में शासकीय नौकरियों में उनके अलावा संभाग तथा जिला स्तर में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने आभार व्यक्त किया जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री बी. पी. एस नेताम, प्रांतीय अध्यक्ष भारत सिंह जी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री गणेश सिंह ध्रुव जी, प्रांतीय सचिव डॉ. शंकर लाल उइके जी, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष श्री कुंदन सिंह ठाकुर जी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री फूल सिंह नेताम जी, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री आर. एन. ध्रुव जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती वेदवती मंडावी जी, जिला महासमुंद से श्रीमती बसंता ठाकुर जी, गोलू रावल जी, अजय कुजूर जी, गौरव मरकाम जी, सोमन लाल ठाकुर जी, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री जग्गू सिंह ठाकुर जी, छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा के महिला प्रभाग की अध्यक्षा श्रीमती उत्तरा मरकाम जी तथा समाज के अन्य लोग बहुत भारी संख्या में उपस्थित थे