रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि विधेयक लाने के लिए मैंने ही राज्य सरकार को कहा था। वह लाए तो मैं निश्चित रूप से उसमें साइन करूंगी । विधेयक पर सोमवार तक साइन कर दूंगी। अभी छुट्टी चल रहा है और मेरे कानूनी सलाहकार अभी छुट्टी में है।
राज्यपाल ने कहा कि जब विधेयक आता है तो विधेयक के बारे में उसका परीक्षण किया जाता है और जो प्रोसीजर होता है जानने के बाद सचिवालय से लीगल एडवाइजर उन सारी चीजों को फिर मेरे पास आखिरी में भेजते हैं। कभी भी ऐसा नहीं होता है कि तत्काल साइन हो जाए। मैंने मंत्रियों को कहा है कि यह पहल मैंने ही किया था कि आप विशेष सत्र या अध्यादेश लाये और राज्य सरकार लेकर आए और निश्चित रूप से मेरा सकारात्मक सहयोग मिलेगा और सभी शासन को राज्य सरकार को और विपक्ष के जितने भी राजनीतिक दल हैं सभी को धन्यवाद देती हूं । आपने आरक्षण बढ़ाया है। आज छुट्टी है और अधिकारी भी छुट्टी में हैं। इस पर सोमवार तक मैं साइन कर दूंगी। जैसे ही इसका नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा मेरा साइन हो जाएगा । उसके बाद ऐ सारी चीजें शुरू हो जाएगी।
