ब्रेकिंग: बस्तर जिले में खदान धसकने से 7 मजदूरों की मौत

 

जगदलपुर । बस्तर जिले में खदान के धसकने से 7 मजदूरों की मौत हो गयी है। ये मामला जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, मालगांव के मुरुम खदान में काम करने के दौरान अचानक खदान धंस गयी जिससे वहां काम कर रहे एक दर्जन से ज्यादा मजदूर खदान में धंस गए। इस घटना में 7 मजदूरों की मौत हो गयी, वहीं 1 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 6 महिलाएं हैं। खदान में अभी भी मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली है।

पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू करते हुए कुछ मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया और रेस्क्यू ऑपरशन अभी भी जारी है।