भाटापारा। लायंस क्लब भाटापारा सिटी के तत्वाधान में लायंस कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भाटापारा में 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दंत विशेषज्ञ डॉक्टर शशांक गुप्ता एमडीएस बेंगलुरु डॉ सोमा गुप्ता बीडीएस बेंगलुरु को आमंत्रित किया गया शिविर में छात्र-छात्राओं को दांत से संबंधित सभी जानकारी दी गई चिकित्सकों के द्वारा छात्र छात्राओं को बताया गया कि दांत की परेशानी हमें कैसे होती है एवं उसका उपचार हम कैसे कर सकते हैं स्कूल में 176 छात्र छात्राओं के दांतो की जांच की गई और जिन बच्चों को दातों में किसी प्रकार की परेशानी थी तो उन्हें उनका इलाज कराने के लिए सलाह दी गई है इस मौके पर डॉ शशांक गुप्ता एवं डॉ सोमा गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से कुछ प्रश्न भी किए जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रश्न के उत्तर दिए। मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल सचिव सूरज गुप्ता कोषाध्यक्ष दिनेश बजाज चेयरमैन डॉक्टर विमल त्रिपाठी संरक्षक नरेंद्र भूषणीया सदस्य गणों में राजेश अग्रवाल सहित स्कूल की प्राचार्य श्रीमती भोलेश्वरी पटेल एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं एवं पालक गण उपस्थित थे। इस मौके पर डॉ शशांक गुप्ता एवं डॉ सोमा गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान संस्था के द्वारा किया गया।
