भाटापारा। दावनबोड शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हुए प्रधानपाठक कमलकांत मिश्रा एवम भुनेश्वर ध्रुव का सम्मान समारोह स्थल मोहभट्टा में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल महेश वर्मा द्वारा सम्मानित किए गए एवम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ग्राम पंचायत दावनबोड सरपँच गोविन्द वर्मा संकुल समन्वयक धर्मेंद्र सरसिंहा एवम शासकीय विद्यालय दावनबोड के शिक्षकगण पुत्तीलाल भारती खुमानसिंह ध्रुव राजू बंजारे युवराज वर्मा लक्ष्मण वर्मा होलसाय वर्मा भुनेश्वर कोशले ने बधाई दी।
