रायपुर। आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा के विशेष सत्र का आज पहला दिन स्थगित हो गया है। पहले दिन दिवंगत विधायक मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि दी गयी, वहीं भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल को भी सदन में याद किया गया। श्रद्धांजलि के बाद सदन की पहले दिन की कार्रवाई स्थगित कर दी गयी। कल दो शासकीय विधेयक को पेश किया जायेगा, वहीं अनुपूरक बजट को भी मंजूरी दी जायेगी।
