डॉ पूनम आडिल के मुख्य आतिथ्य में मातृ सम्मेलन सम्पन्न

 

भाटापारा। विद्यालय की परंपरा के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर भाटापारा प्राथमिक विभाग में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया ।माँ सरस्वती एवम भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया गया ।मुख्य आतिथि डॉ पूनम आडिल ने छात्र-छात्राओं के पोषक आहार एवम स्वास्थ्य के प्रति आज की परिवेश में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता को मुख्य आधार मानते हुए उचित देख भाल करने पर जोर दिया। जिससे बच्चो का सर्वांगीण विकास हो सके भारती संस्कृति और सनातन परंपरओं पर आधारित शिशु मंदिर समाज मे एक अलग अस्तित्व पर खड़ा है जहाँ वस्तुतः भारतीयता की शिक्षा रूपी गंगा बहती है । प्राचार्य तेज राम साहू ने भी विद्यालय की आंतरिक शैक्षिक व्यवस्था पर जनमानस को संबोधित किया व्यवस्थापक अनिल जैन ने भी उपस्थित माताओ को मातृ सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला एवम शुभकामनाएं दी। समिति के उपाध्यक्ष हंसा राठी ने भी सवर्ण प्रासन की उपयोगिता और महत्ता की जानकारी प्रदान की संचालन हेमलता राठौर ने किया आभार प्रधानाचार्य लखन लाल साहू ने किया ।शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख राम कुमार राठौर आचार्य ने दी।