भाटापारा। रायपुर बिलासपुर सेक्शन के रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर बुरी खबर आ रही है की उत्तर पूर्व रेलवे के द्वारा छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 के बीच कुछ तिथियो में इस गाड़ी को कोहरे के अग्रिम आशंका के कारण रद्द किये जाने का आदेश निकाल दिया है ।इस 3 माह में अप एवम डाउन में 38 दिनों के लिए अंचल की महवपूर्ण गाड़ी को रद्द रखा जाएगा।
उपरोक्त संबंध में जानकारी अनुसार दिसंबर से फरवरी के मध्य हर 1 दो दिन के मध्य छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को निरस्त किया जा रहा है।बताया जाता है की सर्दियों के मौसम में बनने वाले कोहरे को इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है।उत्तर भारत को सीधे जोड़ने वाली सारनाथ एक्सप्रेस रेलवे को यात्री और आमदनी देने वाली ट्रेनों की सूची में प्रमुखता से मानी जाती है और अब उस ट्रेन के अगले 3 माह में कुल 38 दिनों के लिए निरस्त होने की खबर से यात्रियों में बैचेनी व नाराजगी दोनो बढ़ा दी है,लोगो को ये समझ नही आ रहा है की इन 3 माह में जिस जिस दिन ट्रेन चलेगी उस दिन कोहरा नही रहेगा या फिर जिस दिन ट्रेन को निरस्त किया गया है उस दिन बहुत अधिक कोहरा रहेगा,बहरहाल सारनाथ एक्सप्रेस को आगामी 3 माह में 38 अलग अलग दिनों में निरस्त करने से लोगो में जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी दिखना शुरू हो गई है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को* दिसम्बर माह में 13 दिन दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31 दिसम्बर, 2022 को, जनवरी माह में 13 दिन 02, 04, 07, 09, 11, 14, 15, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 जनवरी, 2023 को एवं फरवरी माह में 12 दिन 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25 एवं 27 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी ।
वही 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को* दिसम्बर माह में 12 दिन दिनांक 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 दिसम्बर, 2022 को, जनवरी माह में 14 दिन 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 एवं 31 जनवरी, 2023 को एवं फरवरी माह में 12 दिन 02, 05, 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 एवं 28 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी ।
ट्रेन रद्द की घोषणा अभी से, पर बोलने वाला कोई नहीं
कोहरे की आशंका को देखते हुए दुर्ग से छपरा तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को कोहरे की आशंका के चलते अभी से रद्द करने की घोषणा रेलवे के द्वारा कर दी गई है बता दें कि दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस काफी पुरानी वह महत्वपूर्ण ट्रेन है काफी बड़ी तादाद में यात्री इस ट्रेन से यात्रा करते हैं ट्रेन रद्द करने की घोषणा रेल विभाग द्वारा कर दी गई है परंतु इस पर बोलने वाला कोई नहीं है सवाल यह उठता है कि पूर्व के वर्षों में भी कोहरा पड़ता रहा होगा फिर ऐसी स्थिति तो पहले नियमित नहीं हुआ करते थी । बता दें कि वैसे भी बीते करो ना काल के बाद से ट्रेनों की स्थिति कोई अच्छी नहीं है या तो लगातार ट्रेनें रद्द की जा रही है या फिर प्रायः अधिकांश सभी ट्रेनें विलंब से चल रही है जिसका कोई भी माकूल जवाब रेलवे विभाग के द्वारा नहीं दिया जाता है यात्रीगण लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
