पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने भाटापारा शहर के विभिन्न वार्डो में किया  पैदल भ्रमण

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 ब्यक्ति पर की गई कार्यवाही
*भाटापारा शहर क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको एवं असमाजिक तत्व के ब्यक्तियो पर की जाएगी कार्यवाही
भाटापारा। जिले के पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार झा के विशेष निर्देश पर शहर थाना भाटापारा एवं यातायात शाखा भाटापारा तथा पुलिस लाइन के पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से पैदल पेट्रोलिंग की गई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यह पेट्रोलिंग का कार्य किया गया। इस दौरान अलग-अलग टीम गठित कर शहर के विभिन्न वार्डों में भी पैदल भ्रमण किया गया साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 व्यक्तियों पर पुलिस की कार्यवाही की गई इस संदर्भ में नगर निरीक्षक अरुण साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि भाटापारा शहर क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी यहां अभियान अभी निरंतर चलेगा।
थाना भाटापारा शहर, यातायात शाखा भाटापारा एवं पुलिस लाईन बलौदाबाजार के पुलिस बल द्वारा अलग – अलग टीम बनाकर भाटापारा शहर क्षेत्र कें मातादेवालय, सर्कस मैदान, स्टेशन वार्ड, मुंशी स्माईल, रामसागर पारा, सदर बाजार वार्ड, हटरी बाजार, शंकर वार्ड, रेस्ट हाउस से गांधी मंदिर वार्ड, महारानी चौक, सुभाष वार्ड, रावण भाटा, परशुराम वार्ड नाका नम्ब्र 01 तक पैदल पेट्रोलिंग किया गया एवं नाका नम्ब्र 01 पर वाहन चेकिंग करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 ब्यक्तियो पर धारा 185 मोटर व्हीकरल एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसे  न्यायालय चालान पेश किया जावेंगा।