राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर भाटापारा में जन जागरूकता रैली निकली

 

भाटापारा। 7 सी.जी. बटालियन एनसीसी बिलासपुर कमान अधिकारी कर्नल सतीश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट संजीब राय के निर्देशानुसार एवं संस्था प्रमुख दिनेश कुमार शर्मा ,सेकंड एनसीसी आफीसर पोखराज मांझी के मार्गदर्शन पर ट्रूप नंबर 308, इतवारी राम यादव शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा *”राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस”* पर भाटापारा शहर में बैंड बाजा बजाते हुए जन जागरूकता रैली निकाली गई ।एनसीसी कैडेट्स के द्वारा शहर के चौक- चौराहे पर पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए नारा लगाया गया, जिसमें कैडेट्स सुमित यादव, रूपेश साहू ,लोकेश कुमार बघेल, कारपोरल कुंदन मेढे, सीएसएम दुर्गेश देवांगन ने पर्यावरण प्रदूषण एक बुराई है,कइयों ने इससे अपनी जान गवाई है जैसे नारे लगाएं।
रैली में व्याख्याता सुश्री जेनिफा लकड़ा, रितेश चौबे एवं अंत में व्याख्याता सुश्री मीनू कुशवाहा मैडम के द्वारा एनसीसी कैडेट्स को पुनित संकल्प दिलवाया गया।