मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात, राज्य के विकासात्मक परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी दी

 

नई दिल्ली।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकासात्मक कार्यों की श्री खड़गे को जानकारी दी।मु ख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार ने सफलता पूर्वक चार साल पूरे किए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितकारी योजनाओं की प्रगति एवं सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे को अवगत कराया है। साथ ही उन्होंने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने श्री खड़गे को एक बार फिर छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया।