सरपंच पर आत्मघाती हमला का विरोध, छत्तीसगढ़ गहवई कुर्मि क्षत्रिय समाज ने ग्रामीण थाना का घेराव कर थाना-प्रभारी को ज्ञापन सौंपा 

भाटापारा। गौठान निर्माण कार्य में गए सरपंच पर आत्मघाती हमला का छत्तीसगढ़ गहवई कुर्मि क्षत्रिय समाज ने उचित कार्यवाही के लिए ग्रामीण थाना का घेराव कर थाना-प्रभारी को ज्ञापन सौपा। ग्राम पंचायत धुर्राबँधा के सरपंच हेमन्त कुमार वर्मा द्वारा पूर्व से प्रस्तावित स्थान पर गौठान निर्माण के कार्य कराते वक्त जगह कोअवैध रूप से काबिज लोगों ने सरपंच पर धारदार हथियार से प्राणघाती हमला कर दिया जिससे सरपंच हेमन्त वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज रायपुर के एक निजी हस्पताल में चल रहा है इस घटना की नींदा करते हुई छत्तीसगढ़ गहवई कुर्मि क्षत्रिय समाज द्वारा ऊचित कार्यवाही कर फरार आरोपी व बाकी आरोपियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए समजिकजनों ने ज्ञापन सौपा जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष उतरा वर्मा, सचिव मोहन लाल वर्मा, खुमान वर्मा,रामचंद वर्मा, घनश्याम वर्मा, सुरेश वर्मा, रवि गहवई, रामनरायण वर्मा, विजय वर्मा,रोशन वर्मा, मनोज वर्मा,मलिक राम वर्मा,रामबिहारी वर्मा, पिलाराम वर्मा,राजू वर्मा, पवन वर्मा, व्यास वर्मा,प्रेम वर्मा, उमाकांत वर्मा सभी ने विरोध जताया हैं।