मुख्यमंत्री की अपील पर “पैरा दान महादान” के तहत्  नागरिकों ने सुनील महेश्वरी के नेतृत्व में कलेक्टर से मिलकर 170 ट्रैक्टर पैरा की लोडिंग सहित ढुलाई का संकल्प लिया

भाटापारा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अपील पर “पैरा दान महादान” में भाग लेते हुए भाटापारा शहर के व्यापारी एवं गणमान्य नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी के नेतृत्व में कलेक्टर रजत बंसल से मिलकर 170 ट्रैक्टर पैरा की लोडिंग सहित ढुलाई का संकल्प लिया।
कलेक्टर रजत बंसल ने उपस्थित व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन के इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता से हम इसे सफल बनाएंगे। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी नरेंद्र बंजारा को सभी के साथ बैठक करके कार्य योजना बनाने कहा।
प्रदेश कांग्रेश प्रतिनिधि माहेश्वरी ने कहा कि शासन की योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी जिसमें गौ माता के चारा की व्यवस्था में दलगत भावना से ऊपर उठकर व्यापारियों का सामने आना स्वागत योग्य है। उन्होंने भाटापारा को धर्म नगरी बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में यह पहला मामला है जिसमें व्यापारियों ने अपने ब्लाक के गौठान के लिए स्वस्फूर्त रूप से सामने आकर सहयोग किया। व्यापारियों के साथ बैठक करने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी नरेंद्र बंजारा ने कहा कि व्यापारियों का सहयोग सराहनीय है उनके द्वारा जिन गांव में जिस मात्रा में पैरा दान का कार्य किया जाएगा वहां के गौठान समिति के
द्वारा उतने मात्रा की रसीद दी जाएगी।
पैरा दान दाता में प्रमुख रूप से रामरतन मूंदड़ा, रोशन हब्लानी ,पूरन शोभवानी, मनोज डागा ,विष्णु अग्रवाल , बिहारी मुंधरा , विनय जैन ,दिनेश बजाज, श्रीमती प्रीति तम्हाने, श्याम रतन मुंधडा ,अखिलेश जैन ,जाहिद हुसैन, सतनारायण जोशी ,मुकेश साहू ,गोपाल शर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। जिनका सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, तहसीलदार राममूर्ति दीवान जनपद सीईओ वीरेंद्र जायसवाल सहित भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।