भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मनंद नेताम की चरित्र हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया

भाटापारा । भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में अपनी हार मंडराती देख कांग्रेस पार्टी के द्वारा भाजपा प्रत्याशी ब्रह्म नंद नेताम की चरित्र हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा नगर के प्रवेशद्वार नाका नंबर 1 में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया गया।
बड़ी तादाद में एक रैली के रूप में भाजपा कार्यालय से निकले कार्यकर्ता गण प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दानवीर भामाशाह चौकनाका नंबर 1 पहुंचे, जहां कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला फूंका गया ।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील यदू ने कहा कि अनुसूचित जनजाति बाहुल्य वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिस तरह से प्रदेश सरकार के द्वारा आदिवासियों का सरकारी नौकरी में आरक्षण घटाया गया है ऊससे प्रदेश के आदिवासी समाज में प्रदेश सरकार के खिलाफ पनप रहे असंतोष को देखते हुए आगामी दिनों में भानूप्रतापपुर के उपचुनाव में अपनी संभावित करारी हार को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के द्वारा भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मनंद नेताम के खिलाफ झारखंड की सरकार से मिलीभगत कर उन पर चरित्र हत्या करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला फूंका जा रहा है ।
इस दौरान महामंत्री योगेश अनंत, गोपाल देवांगन,जनपद पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष परस देवांगन, पार्षद दिलीप यादव ,विजय यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष टोडर ग्रामीण अध्यक्ष गोलू देवांगन शुभम राजपूत अजीत निषाद नरेश सेन सूरज मानिकपुरी अजय ध्रुव कीर्तन जयसवाल किशन यदु विकास पीलू वर्मा सागर पांडे गोपी ध्रुव गोपाल नागवानी विजय मानिकपुरी गुलशन वर्मा सतीश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे।

 

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मनंद नेताम की चरित्र हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया