भाटापारा । सरस्वती शिशु मंदिर भाटापारा में नगर के प्रबुद्ध व्यक्तियों की एक बैठक मे भारत विकास परिषद की नगर इकाई के गठन करने का निर्णय लिया गया जिसमें परिषद के प्रांत अध्यक्ष धमेंद्र कूदेरिय संरक्षक , माखीजा उपाध्यक्ष , डी आर वाधवानी प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सुराना के मार्गदर्शन पर इकाई का गठन किया गया जिसमें परिषद के संरक्षक शिवरतन शर्मा विधायक विधानसभा सदस्य भाटापारा एवम अध्यक्ष रामरतन शर्मा सचिव किशोर कुमार भूसानिया कोषाध्यक्ष भिखमचंद धुरंधर को सर्वसम्मति से चयन किया गया ।भारती संस्कृति पर आधारित समाज का निर्माण करना परिषद का लक्ष्य है समाज का संवेदनशीलता एवम सामाजिक जागरूकता सम्पर्क सहयोग संस्कार सेवा औऱ समर्पण इन सभी प्रकल्पों को केंद्र बिंदु मानकर एक सकारात्मक वातावरण देश और समाज मे स्थापित करना जिसमे समाज के हर इकाई के लोग इस पुनीत औऱ पावन कार्य के सहयोगी बन सके । कार्यक्रम में अनिल जैन, संत सोनी ,राजेश राठी, गिरधर अग्रवाल, कुलदीप ठाकुर ,सुनील मिश्रा , दुर्गेश गुप्ता एवम लखन लाल साहू सभी लोगो की उपस्थिति रही ।
