संजरी नवागांव के पास सर्विस रोड बनाए जाने की दरकार अभी भी, लिमतरा तिराहे पर भटक जाते हैं वाहन चालक

 

O जब नेशनल हाईवे सड़क बन रही थी तब क्यों नहीं बनाई गई सर्विस रोड?

भाटापारा। रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे क्रमांक 130 लिमतरा भाटापारा रोड पर संचारी नवागांव के पास आखिरकार सर्विस रोड क्यों नहीं बनाई गई यहां पर अब भी सर्विस रोड बनाने की मांग लोगों के द्वारा की जा रही है भाटापारा से रायपुर जाने वाले और रायपुर से भाटापारा की ओर आने वाले लोगों को आज भी बहुत तकलीफों का और परेशानियों का सामना करना पड़ता है लोगों को बेवजह लिमतरा के पुराने तिराहे पर आना जाना पड़ता है जिससे कई बार भाटापारा स्थल का पता नहीं चलने की वजह से लोग सीधे निकल जाया करते हैं। लिहाजा यहां पर लोगों ने सर्विस रोड बनाए जाने की मांग दोहराई है। क्योंकि जब कोई सड़क मार्ग से भाटापारा से बिलासपुर या रायपुर की ओर जाता तो उसे पुरानी सड़क से होकर जाना पड़ता है अथवा रायपुर से एवं बिलासपुर से जब भाटापारा आना पड़ता है तो उसे भी पुरानी सड़क से होकर आना पड़ता है यहां पर यह बता दें कि पुरानी सड़क काफी खराब भी हो चुकी है और जब रायपुर बिलासपुर जाना ,आना पड़ता है तो वहां पर गाड़ी क्रॉसिंग के समय हमेशा ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती है इसलिए यहां पर सर्विस रोड बनाए जाना नितांत आवश्यक है इस मामले में संबंधित सभी लोगों को जागरूक होकर सर्विस रोड बनाए जाने के लिए पहल करनी चाहिए। समुचित संकेतक बोर्ड नहीं होने की वजह से भी लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। यहां पर बड़ा सा संकेतक बोर्ड भी लगाए जाने की आवश्यकता है।

रायपुर-बिलासपुर के बीच पड़ने वाले सभी गांव में बनी है सर्विस रोड

यहां पर यह बता दे कि रायपुर से बिलासपुर के बीच बनी सड़क पर पड़ने वाले सभी गांव (केवल भाटापारा के पास को छोड़कर) के पास सर्विस रोड बनाई गई है यहां पर क्यों छोड़ दी गई और यहां पर सर्विस रोड क्यों नहीं बनाई गई इसकी चर्चा पहले भी होते रही है और आज भी हो रही है इसके लिए छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने भी सर्विस रोड बनाए जाने हेतु ज्ञापन दिया था।
कलेक्टर से भी मांग

जिले के कलेक्टर रजत बंसल से भी इस संदर्भ में लोगों के द्वारा मांग की गई है कि वे शासन का ध्यान आकृष्ट करा कर संजारी नवागांव के पास सर्विस रोड बनवाने के लिए प्रयास करेंगे ताकि लोगों को समुचित सुविधा मिल सके।