इतवारी राम यादव विद्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई

 

भाटापारा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में स्थानीय ईतवारी राम यादव शा बहु उच्च माध्यमिक विद्यालय भाटापारा में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यार्थीयों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने राजकीय गीत गाकर किया। तत्पश्चात संस्था प्रमुख दिनेश कुमार शर्मा व्याख्याता गण जी पी वर्मा, डी पी साहू, पी आर शर्मा श्रीमती आर वर्मा, श्रीमती बी शर्मा सुश्री आर भालेराव आदि ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के छायाचित्र पर गुलाल लगा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए गंगा प्रसाद वर्मा व्याख्याता ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन परिचय से छात्रों को अवगत कराया।
बाल दिवस के इस अवसर पर विद्यार्थीयों ने गीत, भाषण,कविता एवं पेंटिंग प्रस्तुत किये।

व्याख्याता सुश्री आर भालेराव ने अपने उदबोधन में पंडित जवाहर लाल नेहरू के विशेषताओं से भरे जीवन के लम्हों को बताया। पी आर शर्मा व्याख्याता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता रहे।
अंत में संस्था के प्राचार्य दिनेश कुमार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में के के यादव, श्रीमती आर वर्मा, डा ए वर्मा, एस कंवर, जे लकड़ा, एम कुशवाहा,डी साहू, आर के चौबे,चित्ररेखा बंजारे, मनीष सेन एवं नवमीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे।