चोरी गई ट्रक को पकड़ने पर ट्रक एसोसिएशन ने पुलिस के प्रति जताया आभार

भाटापारा। चोरी के ट्रक को पुलिस के द्वारा पकड़ लिए जाने पर भाटापारा ट्रक एसोसिएशन ने शहर थाना पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं नगर निरीक्षक मंजू लता राठौर सहित पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। बता दें कि लगभग 10 दिन पूर्व लिंक रोड कृषि उपज मंडी के पास खड़ी ट्रक को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसे पुलिस ने उड़ीसा के अंगुल से बरामद कर लिया है। पुलिस की सक्रियता के लिए भाटापारा ट्रक एसोसिएशन के संरक्षक राधेश्याम शर्मा फग्गा के नेतृत्व में ट्रक एसोसिएशन के लगभग सभी सदस्यों ने थाने पहुंचकर पुलिस प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है बता दें कि यह ट्रक मयूर परिवहन का था।
बाद में ट्रक एसोसिएशन के संरक्षक राधेश्याम शर्मा फग्गा ने कहा कि भाटापारा ट्रक एसोसिएशन पुलिस प्रशासन का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता है इसके लिए उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के प्रति भी आभार व्यक्त किया है और कहा है कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता की वजह से ही जो ट्रक छत्तीसगढ़ से बाहर चला गया था उसे अंगुल उड़ीसा से बरामद किया गया है। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा फग्गा के अलावा संघ के जीतू तिवारी मयूर शर्मा हरमिंदर चावला संजू अग्रवाल देव कांत मिश्रा अजय ठाकुर शहीद ट्रक एसोसिएशन के अन्य मेंबर मौजूद थे।