दुर्ग । यातायात पुलिस द्वारा 23 जुलाई से लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर वाहन जब्त किया जाएगा। जिसे यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 29 जुलाई के बाद लॉकडाउन खुलने पश्चात जब्त वाहन को चालानी कार्रवाई कर छोड़ा जाएगा।
पूर्व में लॉकडाउन के दौरान प्राय: यह देखा जा रहा था कि लोग किसी बहाने जैस-मेडिकल, सब्जी लेने जाना व अन्य बहानो से सड़कों पर घूमने निकल जा रहे थे और लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करते पाये जाते थे। जिसे यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया जा रहा था, परंतु इस 1 हफ्ते के लॉकडाउन के दौरान ऐसे वाहन चालकों के वाहन जब्त किया जाएगा और अति आवश्यक कार्य के लिए निकलने वाले वाहन चालकों को लॉकडाउन नियमों का पूर्ण पालन करना होगा। जैसे चेहरे पर मॉस्क, दो पहिया वाहन में एक सवारी, चार पहिया वाहन दो सवारी तथा यातायात के संपूर्ण नियमों का पालन करना होगा।
उप पुलिस अधीक्षक, यातायात गुरजीत सिंह के नेतृत्व में लॉकडाउन के दौरान शहर को 6 भागों में विभाजित कर 5 यातायात निरीक्षक व 01 सूबेदार को अपने अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था/लॉकडाउन का पालन कराने हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिसमें निरीक्षक श्रुति सिंह को सुपेला क्षेत्र, निरीक्षक भारती मरकाम को भिलाई नगर क्षेत्र, निरीक्षक डी.पी.पात्रे को वैशाली नगर क्षेत्र, निरीक्षक लता चौरे को दुर्ग क्षेत्र, निरीक्षक संग्राम सिंह, दुर्ग ग्रामीण एवं सूबेदार अनीष सारथी को भिलाई 03 क्षेत्र की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस व्यवस्था में आम नागरिकों से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए 3 उप निरीक्षक, 10 सहायक उप निरीक्षक, 34 प्रधान आरक्षक, 139 आरक्षक, 8 चालक आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है जिसके अंतर्गत 20 फिक्स वाहन चेकिंग पाइंट, 14 बाइक पेट्रोलिंग, 3 हाईवे पेट्रोलिंग तथा शहर के 15 चौक-चौराहे पर यातायात व्यवस्था लॉकडाउन के दौरान लगाई जाएगी।