मुख्यमंत्री निवास के सामने अग्नि स्नान करने वाले युवक की मौत, तेलीनसत्ती में हुआ अंतिम संस्कार

धमतरी। मुख्यमंत्री निवास के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले तेलीनसत्ती निवासी युवक की बुधवार 22 जुलाई को मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही यहाँ पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बारिश के बीच हरदेव सिन्हा का अंतिम संस्कार किया गया। ज्ञात हो कि 29 जून को तेलीनसत्ती निवासी हरदेव सिन्हा ने रायपुर मुख्यमंत्री निवास के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर जान देने की कोशिश की थी। युवक रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचा था। नहीं मिलने पर आत्महत्या की कोशिश की थी। सुरक्षाकर्मियों ने झुलसता देखा तो आग बुझाने का प्रयास किया। एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया। रायपुर के एक प्राइवेट बर्न सेंटर में उसका इलाज चल रहा था। इस घटना के बाद तत्काल प्रशासन ने घायल को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया था, जबकि उनके परिवार वालों का कहना था कि बेरोजगारी के चलते उसने यह कदम उठाया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से अपील की थी कि थी युवा आत्मघाती कदम ना उठाएं क्षेत्र के बेरोजगारों को हर संभव रोजगार मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply