कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने किया अदालत में सरेंडर

रायपुर। कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार को जिला अदालत में सरेंडर कर दिया है। एडीजे अजय सिंह राजपूत की अदालत में सरेंडर किया है। तिवारी के खिलाफ ईडी मनी लॉड्रिंग प्रकरण में जांच कर रही है। वो पखवाड़ेभर से फरार था। ईडी ने उसे मुख्य आरोपी बनाया है। इससे पहले ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी, और कारोबारी सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। तीनों न्यायिक अभिरक्षा में है।

राजनीतिक रसूख रखने वाले कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी का निवास छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का बताया जाता है। ये भी बताया जाता है की उसके करियर और राजनीतिक जान पहचान इसी जिले से हुई थी।

जून में सूर्यकांत तिवारी सहित अन्य अधिकारियों के यहां छापे के बाद आयकर विभाग ने कहा था कि 9.5 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नकदी और लगभग 5 करोड़ रुपये आभूषण जब्त किया गया। 200 करोड़ रुपये से अधिक के कलेक्शन के सबूत मिलने की बात कही गई थी।