विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, विभिन्न विषयों की दी गई जानकारी 

 

भाटापारा। नगर के पंचम दीवान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रमुख रूप से व्यवहार न्यायालय भाटापारा के न्यायाधीश राजेश रोशमीन थापा ,श्री ध्रुवजी, अशोक श्रीवास्तव ,निर्मला मिश्रा संस्था के व्याख्याता एस के यादव एवं सभी स्टाफ उपस्थित थे। न्यायाधीश श्री थापा ने बच्चों को मोटर वाहन एक्ट, वसीयतनामा जिसमें सबको बराबरी का हक हो,छेड़खानी प्रकरण,मानव तस्करी, टोनही प्रकरण,शारदा एक्ट, जमानती एवं गैर जमानती अपराध पीड़ित एवं आरोपी के अधिकार आदि विषयों पर बच्चों को काफी जानकारी प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा बीच-बीच में उठाए गए प्रश्नों का सरल शब्दों में जवाब भी दिया गया।श्री अशोक श्रीवास्तव ने भी कानून संबंधी हमारे अधिकार जिनसे हम हमेशा अनभिज्ञ रहते हैं की जानकारी सारगर्भित शब्दों में दिया गया।कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य शैलेंद्र नामदेव के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।