राजीव गांधी न्याय योजना की राशि मिलते ही किसानों के चेहरों पर दिखी रौनक, बाजार भी होने लगा गुलज़ार

भाटापारा । राजीव गांधी न्याय योजना की सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के खाते में डाल दी गई। और इसी के साथ मंगलवार से किसानों ने अपने खाते से राशि निकाली प्रारंभ कर दी राशि पाकर किसानों में काफी गुस्सा देखा गया है मंगलवार को भाटापारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में एवं निपनिया जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में किसानों की लंबी लाइन राशि निकालने की लगी रही। मंगलवार को काफी बड़ी तादाद में दोनों संस्थओं में किसानों की भीड़ जमा रही। पहले ही दिन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भाटापारा से करीब 600 से अधिक किसानों ने राजीव गांधी न्याय योजना के तहत मिली राशि का आहरण किया पहले दिन लगभग 70 लाख रुपए का भुगतान बैंक के द्वारा किसानों को किया गया । कुछ इसी प्रकार की स्थिति निपनिया जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में भी रही वहां पर भी 550 से अधिक किसानों ने राजीव गांधी न्याय योजना के तहत मिली राशि को बैंक से आहरित किया यहां पर भी लगभग 65 लाख रुपए का भुगतान 1 दिन में किसानों को कर दिया गया। इस मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील एम एस एवं निपनिया जिला सहकरी बैंक के शाखा प्रबंधक मालिक राम वर्मा ने बताया कि जैसे ही सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के खाते में राजीव गांधी न्याय योजना की राशि डाली वैसे ही मंगलवार को सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन बैंक में राशि निकालने के लिए लग गई मंगलवार को तेजी के साथ किसानों को राशि का भुगतान बैंक के द्वारा किया गया। दोनों शाखा प्रबंधक ने कहा कि सामने दीपावली का त्यौहार है इसलिए बैंक का यह प्रयास है कि जल्द से जल्द किसानों को राशि का भुगतान कर दिया जाए किसके लिए शाखा की ओर से विशेष तैयारियां की गई है ताकि लोगों को राशि समय पर मिल सके। और अभी प्रतिदिन किसानों को राशि का भुगतान किया जाएगा। इधर किसानों को राशि मिल रही है तो दूसरी तरफ किसान खरीदी के लिए बाजार का रुख कर रहे हैं जिससे बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है। राशि मिलने से किसानों के चेहरे में भी खुशी की लहर है।