निगम मंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल का जन्म दिवस धूमधाम से मना 

 

भाटापारा। छत्तीसगढ़ सरकार में निगम मंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर उनके समर्थकों के द्वारा जगह-जगह आयोजन किया गया और केक कटवाया गया ।मुख्य आयोजन नगर के पदमा रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया ।जिसमें काफी बड़ी संख्या में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हुए और सतीश अग्रवाल को उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर जिला पंचायत के अध्यक्ष राकेश वर्मा युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विवेक यदु महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरी भृगु शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलूजा कांग्रेश व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृज किशोर अग्रवाल सिमगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के के नायक भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण के अध्यक्ष अमर मंडावी जिला पंचायत सदस्य अभिनव यदु रमेश धृतलहरे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कमल ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर सिंह ठाकुर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अरुण यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आलोक मिश्रा कांग्रेसी नेता शैली भाटिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजीत बाजपाई युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोहनपुर कुर्रे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेश चौबे ,सत्यनारायण जोशी महामंत्री मनोज जैन सहित काफी बड़ी संख्या में कांग्रेसी नगर के व्यापारी गण तथा विभिन्न समाजों के लोग बुके व फूल माला लेकर पदमा रिसोर्ट पहुंचे जहां पर उन्होंने सतीश अग्रवाल को उनके जन्म दिवस की बधाई दी। कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल ने सभी लोगों का जिन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रत्यक्ष रूप से शामिल होकर बधाई दी अप्रत्यक्ष रूप से जिन लोगों ने बधाई दी सोशल मीडिया के माध्यम से जिन लोगों ने बधाई दी तथा फोन पर जिन लोगों ने बधाई दी ऐसे सभी लोगों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है और कहा है कि उनका प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए निरंतर ताकत देती है।