● आरोपी से ₹4000 कीमत मूल्य का कुल 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब किया गया जप्त
भाटापारा। निरीक्षक अमित तिवारी थाना प्रभारी सिमगा एवं पुलिस सहायता केंद्र लिमतरा द्वारा प्रभारी सउनि धनेश टांडेकर के नेतृत्व में शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस सहायता केंद्र से सउनि धनेश टांडेकर, प्रधान आरक्षक अरविंद कुमार राय, आरक्षक लक्ष्मी प्रसाद यादव की पुलिस टीम द्वारा ग्राम विश्रामपुर में दबिश देकर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आशीष मसीह से ₹4000 कीमत मूल्य का कुल 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
